मलायालम फिल्मों से अपना बोरिया बिस्तर समेट चुकीं अभिनेत्री ईशा तलवार के लिए प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन खास असर नहीं दिखा पा रहा है। सीरीज में वह मुन्ना भैया की पत्नी के किरदार में हैं। सीरीज देखने वाले उनके अभिनय की तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन सीरीज ही लोगों को पसंद नहीं आ रही। ईशा इसके पहले सलमान खान के साथ फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘कालाकांडी’ में भी दिख चुकी हैं, लेकिन उनकी ये दोनों हिंदी फिल्में भी फ्लॉप रहीं।