इरफान खान, बाबिल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को कई यादगार फिल्में दी हैं। मकबूल से लेकर हैदर, हिंदी मीडियम जैसी कई सुपरहिट फिल्में इरफान खान ने अपने चाहने वालों को दीं। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद इरफान खान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनके बेटे बाबिल ने बॉलीवुड जगत में कदम रख दिया है और उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'काला' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। अब बाबिल अपने करियर की दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। बाबिल के पिता इरफान खान के साथ काम करने के बाद अब शूजित सरकार ने उनके बेटे बाबिल को अपनी फिल्म में अभिनेता के रूप में कास्ट किया है।
पिता इरफान खान की विरासत को आगे बढ़ाएंगे बाबिल, इस नई फिल्म में शूजित सरकार के साथ करेंगे काम