खुद से फिल्म क्रिटिक बने केआरके (कमाल राशिद खान) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सलमान खान की फिल्म राधे का उन्होंने निगेटिव रिव्यू किया था और कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। उसके बाद से मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। केआरके से जो पंगा लेता है उसे मुंह की खानी पड़ती है। इस मामले में मीका सिंह की भी एंट्री हो गई थी जिसके बाद लगातार बयानबाजी जारी रही। केआरके भी किसी से पंगा मोल लेने में पीछे नहीं रहते हैं। वह बेबाकी से जवाब देते हैं। इसी बीच उन्होंने अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को लेकर भी एक बड़ी बात कही है।
दरअसल, आज अर्जुन कपूर अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाईयां दीं। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिला है। वहीं केआरके ने इस तस्वीर को लेकर अर्जुन के लिए एक बड़ी बात कही है।