फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ घोटाला: विकिपीडिया पर नजर आई मिलिंद सोमन से जुड़ी गलत जानकारी, अभिनेता ने ट्वीट कर यूं ली चुटकी

Wed, 28 Jul 2021 08:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फिटनेस और निजी जिंदगी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार वो किसी और ही बात को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। कई बार उन्हें कुछ मुद्दों पर ट्वीट करते भी देखा गया है। हालांकि इस बार मिलिंद ने काफी मजेदार ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने अपने दो बर्थ डेट की चर्चा की है।

मिलिंद सोमन ने किया ट्वीट

दरअसल विकिपीडिया पेज पर मिलिंद सोमन की जन्म की दो अलग अलग तारीख लिखी हुई थी। इससे भी मजेदार बात ये कि इसमें तारीख पिछले साल यानि 2020 की बताई गई। जब मिलिंद की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया। मिलिंद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या किसी ने विकिपीडिया हैक कर लिया है? कहा गया है कि मैं पिछले साल दो अलग अलग दिन पैदा हुआ'। इस पोस्ट में मिलिंद का दो जन्मदिन बताया गया एक 4 नंवबर 2020 और 28 जुलाई 2020 दिखाया गया है। हालांकि अब पेज पर सुधार कर दिया गया है।


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद ने इसके आगे और ट्वीट किए हैं। उन्होंने एक टेक्स्ट को सर्कल करते हुए ट्वीट किया जिसमें ये लिखा गया है कि गोवा बीच पर न्यूड दौड़ने की वजह से मिलिंद के खिलाई आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। अब मिलिंद ने इस ओर इशारा करते हुए #Wikiwakeup #Littlewikilies जैसे हैशटैग के साथ लिखा, 'बताया गया है कि न्यूड दौड़ने की वजह से मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ मेरा मतलब है कि मैं दौड़ा और वो तस्वीर मेरे इंस्टाग्राम पेज पर भी है, लेकिन केस दर्ज?


विज्ञापन

3 of 5
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman
अब इन सारे सवालों पर मजाक करते हुए मिलिंद सोमन ने ट्वीट किए हैं। इस पर उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'हाहा, जब न्यूज चैनल्स कुछ वेरिफाई नहीं करते तो विकी क्यों परवाह करे। विकी के हिसाब से तो मैं इस साल 20 की होउंगी'। अब मिलिंद के इस ट्वीट और अंकिता की बातों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

4 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
मिलिंद सोमन बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वैसे तो बॉलीवुड के सभी सितारे खुद को फिट रखते हैं, लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने हेल्दी रुटीन और योग से उम्र को काबू किया हुआ है। इसमे मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। 50 की उम्र पार कर चुके मिलिंद आज भी 25 साल के नौजवानों को टक्कर दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman
मिलिंद से जब भी उनका कोई फैन सेल्फी मांगता है तो वो पहले उससे एक्सरसाइज करवा लेते हैं। उन्होंने कई बार इसका वीडियो भी साझा किया है। बता दें कि मिलिंद सोमन ने ये मंत्र बना लिया है कि अगर कोई भी फैन या व्यक्ति उनसे सेल्फी की मांग करेगा तो उसे पुश-अप्स करने होंगे चाहे वो कोई भी हो। वो अब तक कई फैंस से पुश-अप्स करवा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें