फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने दी प्रतिक्रिया, कहा-कोई जबरदस्ती नहीं करता

Wed, 28 Jul 2021 07:19 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोमी अली, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। 19 जुलाई यानी की सोमवार को राज कुंद्रा से इस मामले पर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि राज कुंद्रा ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें इस मामले में कोर्ट की तरफ से राहत नहीं मिली। पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सोमी अली ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद हर कोई अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहा है। किसी ने उनकी गिरफ्तारी को सही बताया तो किसी ने कहा कि वो बिलकुल मासूम हैं। इन सबके बीच अब सलमान खान कि एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हालांकि सोमी अली ने राज कुंद्रा पर डाइरेक्ट बात तो नहीं की लेकिन उनकी अश्लील फिल्म बनाने पर हुई गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर जाहिर की। सोमी अली ने पोर्न फिल्म जगत के बारे में बात की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोमी अली - फोटो : Instagram
पोर्न फिल्मों को लेकर कही ये बात

सोमी अली का मानना है कि पोर्न फिल्मों को अपने प्रोफेशन के रूप में चुनने वाले लोगों को हमें जज नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें किसी के साथ कोई भी जबरदस्ती नहीं होती। एक मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जब हम पोर्न या फिर सेक्स से जुड़े मामलों पर बातचीत करते हैं तो लोगों में उत्सुकता पैदा होती है जिन्होने पोर्न फिल्मों को अपने प्रोफेशन के रूप में चुना है मैं उन्हें बिलकुल भी जज नहीं करती।
विज्ञापन

3 of 5
सोमी अली - फोटो : Instagram
किसी को जज नहीं करना चाहिए

मीडिया चैनल से खास बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ‘किसी को भी इस प्रोफेशन को चुनने वाले लोगों को जज नहीं करना चाहिए’। उन्होंने आगे कहा जो लोग इसे प्रोफेशन चुनते हैं, उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार किसी को नहीं है। किसी के पास भी ये अधिकार  नहीं है कि वो उन्हें जज करे। ये तब तक गलत नहीं है जब तक इसमें किसी तरह की जबरदस्ती ना हो।

4 of 5
सोमी अली - फोटो : Instagram
सेक्स एज्यूकेशन को दें बढ़ावा

सोमी अली का ये भी मानना है कि हमें अपने देश में सेक्स एज्यूकेशन को बढ़ावा देना चाहिए। इसके साथ ही फिल्मों में और वेब सीरीज में होने वाले इंटीमेट सींस पर भी सोमी अली खान ने अपनी राय दी। उन्होने कहा, ‘इंटिमेसी के बिना कोई भी इंटिमेट लव सीन नहीं होता। किसिंग सीन पर एक तरह का नॉर्म होना चाहिए। आज वैसे भी हम 2021 में हैं जहां हर कोई बहुत फॉरवर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमी अली - फोटो : Instagram
राज कुंद्रा मामले पर सोमी ने दी ये प्रतिक्रिया

सोमी अली ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मेरे को ये अधिकार नहीं है कि मैं किसी को भी जज करूं। उन्होंने यह ये एक आर्ट है और रियल्स्टिक भी। लेकिन इस दौरान अगर किसी कलाकार को चोट पहुंचती है तो मैं उसके सख्त खिलाफ हूं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें