बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब फिल्में केवल मेल एक्टर्स के लिए लिखी जाती थीं। कई साल तक इस तरह की फिल्में बनने के बाद अब तस्वीर थोड़ी बदल चुकी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब महिलाओं पर आधारित फिल्में भी बनने लगी हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण फिल्म 'डबल एक्सएल' और 'मिली' हैं। दोनों ही फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं जो मुख्य रूप से महिला किरदारों पर हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस तरह की फिल्मों में काम करने में महारत हासिल है। Palak Muchhal-Mithoon Wedding: शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन, रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां
विज्ञापन
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे पहले आता है। शुरुआती करियर में बाकी अभिनेत्रियों जैसे किरदार निभाने के बाद कंगना अब ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम करती हैं जिसमें उनका लीड रोल होता है। 'क्वीन', 'मणिकर्णिका',' 'थलाइवी' जैसी फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के रोल में भी दिखने वाली हैं। Bigg Boss 16: अब्दु और अर्चना के बीच जमकर हुई जुबानी जंग, कैप्टन ने कहा- कैंची से काट दूंगा जुबान
विज्ञापन
3 of 5
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
फिल्म 'परिणीता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली विद्या बालन अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस ऐसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं जो उन्होंने अपने दम पर हिट कराई है। 'कहानी', 'तुम्हारी सुलु', 'शकुंतला देवी', जैसी महिला प्रधान फिल्मों में वह दिख चुकी हैं। Neetu Kapoor: दादी बनने की खुशी से खिला नीतू कपूर का चेहरा, बोलीं- बहुत खुश हूं...
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट मौजूदा समय की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं। साल 2022 में उनकी तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली आलिया भी कई फीमेल लीड वाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'राजी', 'डियर जिंदगी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। KH234: मणिरत्नम की इस फिल्म के लिए कमल हासन आए साथ, 35 साल बाद दो दिग्गजों ने फिर मिलाया हाथ