फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना को खरी-खोटी सुनाने वाले मीका सिंह ने की अभिनेत्री की तारीफ, कहा- 'मुझे आपकी आवाज काफी पसंद है...'

Sun, 20 Dec 2020 01:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इन किसानों के पक्ष और विपक्ष में कई फिल्मी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनमें से एक अभिनेत्री कंगना रणौत भी हैं। कंगना शुरू से की किसानों के आंदोलन की आलोचना कर रही हैं। जबकि दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह और प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियां किसानों का समर्थन कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam
किसानों की आलोचना करने पर दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह अक्सर कंगना रणौत को सोशल मीडिया खरी-खोटी भी सुनाते रहते हैं, लेकिन इस बार मीका सिंह अभिनेत्री की तारीफ करने की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल कंगना रणौत ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने पंजाब के किसानों को लेकर अपनी बात रखी और दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा की आलोचना भी की।
विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह और कंगना रणौत - फोटो : PTI
वीडियो में कंगना रणौत यल्लो कलर के सूट और रेट कलर के दुप्पटे में नजर आई थीं। उनके इस वीडियो को देखने को बाद मीका सिंह ने कंगना रणौत की सोशल मीडिया पर तारीफ की। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री को प्यार से बात करने की सलाह भी दी है। मीका सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय, आप पंजाबी सूट में काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही हो'। 

4 of 5
मीका सिंह - फोटो : instagram
मीका सिंह ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'और हां मुझे आपकी आवाज काफी पसंद है जोकि बहुत विनम्र और सुखदायक है। अच्छी लड़की ऐसे प्यार से ही बात किया करो और विनम्र बनी रहो'। सोशल मीडिया पर मीका सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और कंगना रणौत के फैंस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ, कंगना रणौत, मीका सिंह - फोटो : instagram/diljitdosanjh, kanganaranaut, mikasingh
आपको बता दें जब कंगना रणौत ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ की आलोचना की थी तो मीका सिंह ने भी उनपर निशाना साधा था। उन्होंने अभिनेत्री के लिए ट्विटर पर लिखा था, 'हमारा लक्ष्य अपने किसानों को समर्थन देना है। इसलिए अपना ध्यान वहां केंद्रित करें। वह पागल है, इसलिए उसे अपना जीवन जीने दो। कंगना की टीम करण जौहर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे अन्य साफ्ट बॉलीवुट सेलेब्स पर निशाना साधती है ताकि वे हमला कर बच निकलें लेकिन पुत्तर जी इस तरफ मत आओ।'

पढ़ें: मशहूर गायक अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, पिछले एक महीने से मांग रहे हैं मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें