फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह का दावा: प्रॉपर्टी फ्रॉड के चलते देश में बैन हैं केआरके, लौटकर आए तो हो जाएंगे गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 05:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान यानि केआरके पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। मानहानि केस को लेकर सलमान खान संग शुरू हुई उनकी जुबानी जंग बॉलीवुड गायक मीका तक पहुंच गई थी और ये जंग अभी भी जारी है। एक तरफ केआरके आए दिन एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं तो वहीं मीका भी उन्हें लेकर नए दावे कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मीका ने केआरके पर निशाना साधते हुए 'केआरके कुत्ता' नाम से गाना रिलीज किया था वहीं इसके जवाब में केआरके ने कहा था कि वो 'सूअर' टाइटल से नया गाना लाने वाले हैं। इसी जुबानी जंग के बीच मीका ने केआरके को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है।

मीका का दावा देश में बैन हैं केआरके

मीका का कहना है कि केआरके ने देश में प्रॉपर्टी फ्रॉड किया है और इसलिए उन्हें भारत में बैन कर दिया गया है। मीका का कहना है कि, 'ये ही वजह है कि केआरके कभी भी लौटकर भारत नहीं आ सकते हैं। मीका ने कहा कि मुझे ये पता चला है कि केआरके दो कारणों से कभी भारत नहीं लौट सकते। पहला कि हमने डेढ़ साल पहले उनके खिलाफ एक केस किया है। मेरे पास एफआईआर की कॉपी है। केआरके ने हमारे साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने मेरे चचेरे भाई को दो प्रॉपर्टी बेचीं, जिसमें से एक केआरके की थी और दूसरी उसके भाई की। 
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीका ने कहा कि, 'केआरके ने अपनी प्रॉपर्टी के कागजात पर दस्तखत किए जो ठीक है, लेकिन उन्होंने अपने भाई की संपत्ति के कागज पर भी खुद से ही साइन किया है। जब हमने इस बारे में एफआईआर करवाई तो केआरके ने ये स्वीकार किया कि उन्होंने फर्जी दस्तखत किए हैं और तब से ही वो फरार हैं। मीका ने आगे अपने दावे में कहा, 'केआरके को कई मौकों पर अदालत से नोटिस दिया गया है, लेकिन उन्होंने उन सभी की अनदेखी की। केआरके अब भारत नहीं लौट सकते। वो फरार हैं और उन्हें भारत में बैन कर दिया गया है। केआरके को पहले दिल्ली और मुंबई में बैन किया गए थे, अब वो पूरे भारत में बैन है। लौटेंगे तो गिरफ्तार हो जाएंगे। इसके साथ ही मीका सिंह ने एक न्यूज रिपोर्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'बॉलीवुड की बिरादरी के लिए खुशखबरी...अब वो कभी भारत नहीं आ सकता। मुबारक हो'।



 
विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले भी मीका ने एक दावे में कहा था कि केआरके ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। मीका सिंह ने कहा था कि, 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया।तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत,  मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है'।

4 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ केआरके ने कई ट्वीट करते हुए कहा था कि उनके पास बॉलीवुड के कई ऐसे राज हैं जो अगर उन्होंने सामने ला दिए तो बहुत से लोगों का सच सामने आ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर वो भारत छोड़कर चले गए तो फिर उन्हें किसी केस का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि मीका और केआरके के बीच विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब सलमान द्वारा केआरके पर मानहानि का केस करने पर मीका ने दबंग खान का समर्थन दिया था। इस पर केआरके ने मीका को चिरकुट सिंगर बता दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था जो अभी तक थमा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें