प्रियंका चोपड़ा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी वह मुकाम हासिल किया है, जिसे सभी सलाम करते हैं। इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही अभिनेत्री की चर्चा चारों तरफ हो रही है। जहां एक तरफ प्रियंका एक के बाद एक प्रोजेक्ट अनाउंस कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी चीज की पुष्टि हो गई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि देसी गर्ल 'फैशन की सबसे बड़ा नाइट आउट' कहलाए जाने वाले मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी।