फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: 'एनी' के रोल के लिए 8000 बच्चों में से चुनी गई थीं परी, कैटरीना-विजय को लेकर किया यह खुलासा

Fri, 12 Jan 2024 09:04 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर 'मेरी क्रिसमस' आज थिएटर में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस फिल्म को निर्देशक श्रीराम राघवन निर्देशित किया है, जिन्होंने चर्चित फिल्म 'एक हसीना थी' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति और कटरीना कैफ के अलावा बाल कलाकार परी शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं, जिसके इर्द-गिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। परी से अमर उजाला की टीम ने खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
मेरी क्रिसमस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरी क्रिसमस की रिलीज को लेकर परी ने बताया कि अपनी शूटिंग के आखिरी दिन से ही वे इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रही थी। उन्होंने ने बताया उन्हें 8 हजार बच्चों में से फिल्म के 'एनी' रोल के लिए चुना गया था। बेटी को यह रोल मिलने पर परी की मां काफी इमोशनल हो गईं। परी ने बताया कि उनकी मां को कटरीना ने चुप कराया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरी क्रिसमस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन की शूटिंग के बारे में बताते हुए परी ने कहा, 'वे काफी नर्वस थीं। इस दौरान विजय सेतुपति के बारे में उन्हें नहीं पता था कि वे भी फिल्म का हिस्सा हैं। परी ने कहा, 'जब हम उनसे मिलने के लिए वैनिटी वैन में गए तो वो फिल्म कॉस्ट्यूम में नहीं थे बल्कि लूंगी में थे। वे बहुत फनी है'। 
12वीं फेल से प्रभावित हुए अनुराग कश्यप, बोले- मेरे जैसे निर्माताओं के लिए बेंचमार्क है यह फिल्म

4 of 5
विक्की कौशल और परी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना के साथ काम करने को लेकर परी ने बताया कि उन्होंने उनके साथ खूब मस्ती की। फ्री टाइम में कटरीना ने उन्हें योग भी सिखाया। इस दौरान कटरीना ने परी से कहा कि 'कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए वरना एक मैजिकल चीज आती हैं और हमें मारकर चली जाती है'। वहीं, विक्की कौशल को लेकर परी ने कहा कि शूटिंग के दौरान वे सेट पर आते थे। उन्होंने उनके साथ एक रील भी बनाई थीं।
Merry Christmas: 'उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया है', श्रीराम राघवन ने की विजय-कैटरीना की प्रशंसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
अपने फेवरेट स्टार के बारे में बताते हुए परी ने कहा कि कटरीना कैफ के अलावा, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, शाहरुख खान और अनन्या पांडे उनकी फेवरेट स्टार्स हैं। परी ने कहा, 'अनन्या पांडे ने फिल्म देखने के बाद उनक पास आकर उनके साथ फोटो भी क्लिक कराया थी और कहा कि ऐनी तुम बड़ी स्टार बन गई हो अब। परी ने इस दौरान फिल्मों के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम करने की इच्छा जताई।  
Merry Christmas Review: कैटरीना कैफ का करियर बेस्ट अभिनय, विजय सेतुपति के वन लाइनर और सिनेमा श्रीराम राघवन का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें