राजकुमार, नाना पाटेकर, मेहुल कुमार, अर्जुन फिरोज खान व अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब लोगों को लगा नहीं बन पाएगी ‘तिरंगा’
अपने जमाने के कद्दावर अभिनेता राज कुमार ने किसी भी निर्देशक के साथ तीन फिल्में नहीं की हैं। लेकिन उन्होंने मेहुल कुमार के साथ ‘मरते दम तक’, ‘जंगबांज’ और ‘तिरंगा’ जैसी फिल्मों में काम किया। मेहुल कुमार कहते है, 'राज साहब की वापसी मेरी फिल्म से हुई। अमिताभ मैने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अमित जी मेरी फिल्म 'मृत्युदाता' से वापसी करेंगे। राज साहब बहुत ही क्लियर कट इंसान थे, उनके साथ कोई अगर डबल गेम खेलता था तो उससे उनकी नही बनती थी। अगर उनको आप सीन वाइज कहानी सुना दो और स्क्रिप्ट की एक कॉपी उनको दे दो तो कभी दिक्कत नहीं होती थी। उनको उर्दू में स्क्रिप्ट चाहिए होती थी। जब राज साहब और नाना पाटेकर के साथ मैने ‘तिरंगा' की घोषणा की तो लोगों को लगता था कि ये फिल्म बन ही नहीं पाएगी। लेकिन, फिल्म छह महीने में पूरी होकर रिलीज हुई और हिट भी हुई।’