कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वह मुंबई की बारिश में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात का समय है और झमाझम बारिश हो रही है, ऐसे में कार्तिक आर्यन मजे कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बारिश और फुटबॉल, मेरी दोनों पसंदीदा चीजें एकसाथ। अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।