फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, खूबसूरती और फिटनेस में देती हैं हीरोइनों को टक्कर

Fri, 19 Mar 2021 03:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी, खुशबू पाटनी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी अदाकारी के साथ साथ अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दिशा ने अपनी क्यूट सी मुस्कान से हर किसी का दिल जीता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा पाटनी की एक बहन भी हैं जो उनकी तरह बिल्कुल फिट और खूबसूरत हैं। हालांकि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ग्लैमर जगत से दूर रहती हैं और देश की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खुशबू पटानी - फोटो : Instagram
खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आती हैं। उनकी तस्वीरों को दिशा जितना ही प्यार मिलता है। कई तस्वीरों में दिशा और खूशबू की कमाल की बॉन्डिंग भी नजर आती है।



 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी की बहन - फोटो : instagram
दिशा पाटनी भी अक्सर अपनी बड़ी बहन की उनकी आर्मी ट्रेनिंग के दौरान क्लिक की गईं तस्वीरें और वी़डियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। खुशबू जो तस्वीरें साझा करती हैं उनमें से कुछ वर्दी में भी हैं ।दिशा और खुशबू के पिता जगदीश सिंह पाटनी भी पुलिस में डीएसपी रेंज के ऑफिसर हैं। दिशा अपने पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं । साथ ही उनके वर्कआउट के वीडियो भी वायरल होते हैं ।



 

4 of 5
दिशा पाटनी की बहन - फोटो : instagram
जहां एक तरफ दिशा पाटनी अपनी खूबसूरत अदाओं से फिल्मी दुनिया में हुनर का परचम लहरा रही हैं तो वहीं खुशबू पाटनी देश की सेवा में तत्पर हैं। वो अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी तस्वीरों और वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ के भी कमेंट आते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
बात करें दिशा पाटनी की तो फिल्मों के अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें भी चर्चा में छाई रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते देखा गया है। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें