फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने इंडियन आइडल के होस्ट समेत प्रतिभागियों का छुड़ाया पसीना, मंच पर करवा दी योगा क्लास

Fri, 19 Mar 2021 03:20 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहलाने वालीं शिल्पा शेट्टी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हैं, लेकिन वह छोटे पर्दे पर खूब एक्टिव रहती हैं। शिल्पा का सुपरहिट डांस शो यानी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' जल्द ही शुरू होने वाला है। इन दिनों इस शो की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी है। इसी सिलसिले में 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के तीनों जज सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर पहुंचे, जहां शिल्पा मस्ती मजाक के साथ ही कंटेस्टेंट्स को योगा कराने लगीं।

विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के तीनों जज यानी शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु पहुंचे। इस दौरान सभी ने खूब मस्ती मजाक किया और कंटेस्टेंट्स ने भी समां बांध दिया। शिल्पा शेट्टी इस दौरान अलग ही मूड में नजर आईं। अब मंच पर योगा कराते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
बता दें कि शो के दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने शिल्पा से अपील की कि वह दर्शकों और प्रतिभागियों को कुछ योग आसन सिखाएं। बस फिर क्या था बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा तुरंत तैयार हो गईं। उन्होंने स्टेज पर ही आसन शुरू कर दिया। होस्ट आदित्य नारायण और कंटेस्टेंट्स आशीष और सवाई उनके शिष्य बने। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
Shilpa Shetty Yoga - फोटो : Instagram
शिल्पा से योग आसन सीखने के बाद आशीष और सवाई ने बताया कि यह उनके लिए बेहतरीन अनुभव रहा। वहीं, अदाकारा के बारे में उन्होंने कहा कि वह काफी डाउन टू अर्थ और प्यारी हैं। बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और योग के लिए हमेशा ही सराहना हासिल करती हैं। अपने स्टाइलिश लुक के अलावा वह सोशल मीडिया पर अक्सर योग भी करती दिखती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर योग के वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी लंबे समय के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' और प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें