अभिनेत्री मीरा चोपड़ा घर बसाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ फरवरी में विवाह बंधन में बंधेंगी। अभिनेत्री की शादी की रस्में राजस्थान में होंगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मीरा किसी को डेट कर रही हैं। अब उनकी शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।