मीना कुमार का निधन ज्यादा शराब पीने की वजह से हुआ था । वो दिन-रात शराब के नशे में डूबी रहती थीं । मीना कुमारी दिन भर काम करती थीं और फिर फोन रोमांस में बिजी रहती थीं । इस वजह से वो सो नहीं पाती थीं । उनके डॉक्टर सईद तिमुर्जा ने उन्हें नींद की गोलियों की जगह ब्रांडी का एक पैग देना शुरू किया और इस तरह वो शराब की लती हो गईं । मीना कुमारी के बर्थडे पर जानते हैं कि उन सितारे के बारे में, जिनकी मौत शराब की वजह से हुई ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
meena kumari
मीना कुमारी
मीना कुमारी एक मशहूर और सफल अभिनेत्री थीं लेकिन शराब की बुरी लत के चलते 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कहा जाता है अपने आखिरी के दिनों में वो बहुत शराब पीने लगी थीं। शराब की वजह से उनका लिवर खराब हो गया और वो दुनिया को अलविदा कह गईं।
विज्ञापन
3 of 7
बेगम अख्तर
- फोटो : amar ujala
बेगम अख्तर
गजल मलिका और महान गायिका बेगम अख्तर का निधन शराब की लत से हुआ था । बेगम अख्तर अकेलेपन से बहुत डरती थीं । अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया । ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट पीने की वजह से उन्हें फेफड़े की बीमारी के साथ डिप्रेशन की समस्या हो गई।
4 of 7
गुरु दत्त
गुरु दत्त
गुरुदत्त ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उठा-पटक रही। उन्हें प्यार में धोखा मिला। फिर उन्होंने शराब, सिगरेट और नींद की गोली को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया। सिर्फ 39 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। शादीशुदा होने के बावजूद गुरु दत्त, वहीदा रहमान को दिल दे बैठे थे । जब उनकी पत्नी गीता दत्त को ये बात पता चली ताे वो उन्हें छोड़कर चली गईं । गुरु दत्त ने इसी गम में खुदकुशी की थी ।
विज्ञापन
5 of 7
Parveen Babi
परवीन बॉबी
हिंदी फिल्मों में 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी भी ड्रग्स और शराब के चलते बर्बाद हो गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, महेश भट्ट से ब्रेकअप से वह बहुत आहत हुई थीं। ब्रेकअप के बाद परवीन को शराब और LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स की लत लग गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
sanjeev kumar
संजीव कुमार
संजीव कुमार का निधन वैसे तो हार्ट अटैक की वजह से हुआ था लेकिन वो शराब के लती थे । संजीव, हेमा मालिनी को बहुत प्यार करते थे । जबकि हेमा, धर्मेंद्र से प्यार करती थीं। जब संजीव ने हेमा को अपने दिल की बात बताई तो उन्होंने ये प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया । संजीव इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाए और शराब के नशे में डूब गए। उन्होंने जिंदगीभर शादी नहीं की और 47 साल की उम्र में उनका निधन हो गया ।
दिव्या भारती
दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि उनकी मौत को लेकर अब तक एक मिस्ट्री बनी हुई है । जिस दिन दिव्या की मौत हुई उस दिन भी उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। दिव्या की मृत्यु को पुलिस जांच में एक्सीडेंट पाया गया। जांच में ये भी सामने आया कि वह नशे में थीं और खुद को संभाल नहीं पाई और नीचे गिर गईं।