बॉलीवुड की ट्रेजिडी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस मीना कुमारी का आज जन्मदिन है। मीना कुमारी उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक अलग और अमिट पहचान दिलाई। मीना कुमारी ने अपनी कामयाबी का एक नायाब इतिहास रचा लेकिन उनकी जिंदगी काफी दर्द भरी रही। 38 साल की उम्र में ही मीना कुमारी को एक ऐसी दर्दभरी और भयानक मौत मिली जिसके बारे में जान कोई भी सिहर उठेगा।
विज्ञापन
2 of 10
मीना कुमारी
बेहद कम उम्र में ही मीना कुमारी ने वो स्टारडम पा लिया था जो आज के दौर की हीरोइनों के बस की बात नहीं। हालात ये हो गए थे कि हर निर्माता-निर्देशक चाहता था कि मीना कुमारी उनकी फिल्म में काम करें। उस दौर में वो सबसे ज्यादा फीस ले रहीं थीं और सबसे ज्यादा डिमांड में भी थीं।
विज्ञापन
3 of 10
मीना कुमारी
ना जाने क्यों कुछ लोगों को मीना कुमारी की सफलता से चिढ़ होने लगी और उन्होंने मीना कुमारी और उनके पति निर्देशक कमाल अमरोही के बीच दरार डालनी शुरू कर दी। इसका खुलासा खुद कमाल अमरोही ने एक बार फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में किया था।
4 of 10
मीना कुमारी
लोगों को आज भी लगता है कि मीना कुमारी की दर्दभरी जिंदगी के जिम्मेदार कमाल अमरोही ही हैं जिनकी वजह से मीना कुमारी बर्बाद हो गईं और मुफलिसी और बीमारी में जिंदगी बिताई, लेकिन खुद कमाल अमरोही का कुछ और ही कहना था।
विज्ञापन
5 of 10
मीना कुमारी
बकौल कमाल अमरोही, 'ये कुछ लोगों का बड़ा षडयंत्र था हमारा घर तोड़ने का और साथ ही अपने फायदे के लिए उस स्टार (मीना कुमारी) का शोषण करने का।'
विज्ञापन
6 of 10
मीना कुमारी
12 साल तक उनकी शादी में कोई परेशानी नहीं आई, लेकिन जैसे ही मीना कुमारी ने स्टारडम की ऊंचाईयां छूईं, उनसे जलने वाले कई लोग पैदा हो गए। इनमें कुछ निर्माता-निर्देशक ही शामिल थे जिन्होंने शायद मीना कुमारी के परिवार वालों के साथ मिलकर एक गहरी साजिश रची थी।
विज्ञापन
7 of 10
मीना कुमारी
कमाल अमरोही के मुताबिक, निर्माता-निर्देशक लोग जानते थे जब तक मीना कुमारी कमाल अमरोही के साथ है तब तक वो उन तक नहीं पहुंच पाएंगे और इसीलिए उस साजिश में उन्होंने मीना कुमारी के घरवालों को भी शामिल किया। उन लोगों ने मीना कुमारी का इतना ब्रेनवॉश किया कि उन्हें लगने लगा कि उनका पति यानि मैं उनके करियर में रुकावट बन रहा हूं। उन लोगों ने अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया कि मैं मीना कुमारी को तंग कर रहा हूं।'
8 of 10
मीना कुमारी
हालांकि कमाल अमरोही ने इसे एक्सेप्ट किया और साथ ही माना कि वो मीना कुमारी को कुछ ऑफर एक्सेप्ट करने से मना करते थे, खासकर वो जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाएं।
9 of 10
मीना कुमारी
वक्त के साथ नौबत यहां तक आ गई कि कमाल अमरोही और मीना कुमारी के बीच लड़ाई-झगड़े आम हो गए, बात मारपीट तक भी आ गई और फिर मीना कुमारी कमाल अमोरही को छोड़कर चली गईं। हालांकि कुछ वक्त बात ही उन्हें पता चल गया कि उनके साथ धोखा हुआ है और कमाल अमरोही गलत नहीं हैं।
अपने आखिरी वक्त में मीना कुमारी कमाल अमरोही के पास रहीं। उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हो गया जिसकी वजह से वो कोमा में चली गईं, लेकिन कोमा में जाने से पहले मीना कुमारी ने कमाल अमरोही से कुछ बात की। उन्होंने कहा, 'चंदन, मैं अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहूंगी। मैं तुम्हारी बांहों में अपना दम तोड़ना चाहती हूं।' मीना कुमारी कमाल अमरोही को प्यार से चंदन कहकर बुलाती थीं।