फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDH Owner Death: इन विज्ञापनों से घर-घर में छाए 'मसाला किंग', खुद करते थे MDH मसालों के एड

Thu, 03 Dec 2020 06:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महाशय धर्मपाल गुलाटी - फोटो : सोशल मीडिया
मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (MDH) एमडीएच मसाले कंपनी की स्थापना करने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है। वो 98 साल के थे। भारत में एमडीएच मसालों के विज्ञापनों और डिब्बों पर उनकी तस्वीर की वजह से उन्हें काफी पहचान मिली थी। चलिए आपको दिखाते हैं उनके पांच ऐसे विज्ञापन जिसने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया।
विज्ञापन

बचपन में आपने ये विज्ञापन खूब देखा होगा, शाही पनीर हो या जलजीरा मसाला.. कसूरी मेथी या देगी मिर्च, असली मसाले सच सच MDH MDH
विज्ञापन

शादी में बरातियों पर फिल्माया गया ये विज्ञापन भी खूब लोकप्रिय हुआ था। इन विज्ञापनों ंमें ना सिर्फ मसाले की बात होती थी बल्कि रेसिपी की भी। 

एमडीएच मसाले कंपनी का नाम उनके पिता के काराबोर पर आधारित है। उनके पिता 'महशियान दी हट्टी' के नाम से मसालों का कारोबार करते थे। इस विज्ञापन में धर्मपाल गुलाटी खुद बिरयानी बनाना सिखा रहे हैं। उनके विज्ञापनों में हमेशा से ही भारतीय परंपरा, पारिवारिक मूल्य भी देखने को मिले।
विज्ञापन

यह विज्ञापन पिछले साल ही बनाया गया था। धर्मपाल गुलाटी अपने उत्पादों का विज्ञापन खुद ही करते थे। अक्सर आपने उन्हें टीवी पर अपने मसालों के बारे में बताते देखा होगा। उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज एड स्टार माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

असली इंडिया वाला यह विज्ञापन आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगा। देश के मसाला उद्योग में MDH सबसे बड़ा नाम है, इसके संस्थापक धर्मपाल गुलाटी हैं, जिनका जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में 1922 में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया और फिर उन्होंने मसाले का काम शुरू किया। ये कारोबार अब पूरे देश-विदेश में फैल चुका है। कंपनी का कारोबार 1500 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बताया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें