मार्टिन टीजर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, बेंगलुरु
अर्जुन सरजा ने लिखी कहानी
कार्यक्रम में उपस्थित ध्रुव सरजा के मामा और कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार अर्जुन सरजा ने फिल्म ‘मार्टिन’ लिखी है और अपने भांजे की इस एक्शन फिल्म के प्रचार, प्रसार में भी वह दिन राज जुटे हुए हैं। अर्जुन के मुताबिक, ‘ध्रुव अभी जैसे दिख रहे हैं और जैसे वह फिल्म ‘मार्टिन’ में दिख रहे हैं उसमें जमीन आसमान का अंतर है। इस फिल्म के लिए ध्रुव ने अपना वजन करीब 60 किलो तक बढ़ा लिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।’ अर्जुन का मानना है कि भारतीय सिनेमा को अभी तक दुनिया में हिंदी सिनेमा के लिए ही खास तौर से जाना जाता था लेकिन एस एस राजामौली, प्रशांत नील और इससे पहले मणि रत्नम जैसे निर्देशकों ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को भी विश्व पटल पर भारतीय सिनेमा की एक अनोखी पहचान के रूप में स्थापित किया है।
Exclusive: पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग से हड़कंप, पढ़िए नाम के खेल का दिलचस्प किस्सा