पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शॉर्ट फिल्म की बात पर निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा कहते हैं, यह शॉर्ट फिल्म नहीं, जब हमने इसकी शूटिंग शुरू की थी, तब यह 75 मिनट की थी, बाद में 90 मिनट की हो गई। इस फिल्म की शूटिंग कई जगहों पर हुई है, इसलिए फिल्म को बनने में थोड़ा समय लग गया। हमने साल 2018 में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और इसका सेंसर सर्टिफिकेट भी साल 2019 में करा लिया था। लेकिन कोविड की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई तो अब जाकर रिलीज होने जा रही है।