ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट की वजह से कुछ दिन पहले मलयालम एक्ट्रेस गिलू जोसफ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि ये तस्वीर अश्लील है। यहां तक कि यह मामला केरला हाई कोर्ट में भी पहुंचा। हाईकोर्ट ने कहा इस तस्वीर में किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं झलकती है। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई एक्ट्रेसेज और मॉडल्स ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए फोटोशूट कराया। ताजा मामला मॉडल मारा मार्टिन का है जिन्होंने अपनी बच्ची को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए रैंप वॉक किया। तो चलिए हम आपको ऐसी ही 5 दमदार मॉडल और एक्ट्रेस की तस्वीरे दिखाते हैं जिन्होंने दुनिया की परवाह किए बगैर खुलेआम ब्रेस्ट फीडिंग कराई।
विज्ञापन
2 of 6
लीजा हेडन
लीजा हेडन
लीजा हेडन ने कुछ समय पहले बेटे को जन्म दिया था। लीजा अपने बेटे जैक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही लीजा ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए लीजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था कि कैसे उन्हें ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए अपने फिगर को शेप में लाने में मदद मिली।
विज्ञापन
3 of 6
पद्म लक्ष्मी
पद्म लक्ष्मी
एक्ट्रेस पद्म लक्ष्मी ने बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस और टॉप शेफ होस्ट पद्म लक्ष्मी ने ये फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की। फोटो में बेटी ब्रेस्ट फीडिंग कर रही है जबकि पद्म लक्ष्मी मेकअप कर रही हैं। इस फोटो के जरिए पद्म लक्ष्मी ने ये दिखाने की कोशिश की है कि एक मां मल्टीटास्कर होती है।
4 of 6
Gilu Joseph,
गिलू जोसेफ
साउथ इंडियन एक्ट्रेस गिलू जोसेफ ने भी ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं। हालांकि इस पर काफी विवाद भी हुआ लेकिन बाद में कई एक्ट्रेसेस ने गिलू जोसेफ का साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Gisele Bündchen
गिजेल बंडचेन
गिजेल ब्राजीलियन सुपर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। कुछ दिन पहले गिजेल की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में गिजेल अपना मेकअप करवा रही हैं साथ ही अपनी बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही हैं।
मारा मार्टिन
मारा मार्टिन ने अपनी बच्ची को खुलेआम रैंप वॉक करते हुए ब्रेस्टफिडिंग कराया है। इस मॉडल ने 'स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटड' फैशन शो में हिस्सा लिया था जहां पर मारा मार्टिन ने बच्ची के साथ रैंप पर वॉक किया था। दिलचस्प बात यह है कि मॉ़डल का चुनाव 16 फाइनलिस्ट में भी हो गया है।