फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरमा: 1500 फिल्में कर इस अभिनेत्री ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, कभी करती थी नौकरानी का काम

Thu, 19 Aug 2021 10:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोरमा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में एक से एक काबिल कलाकार हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर में 250 से 300 फिल्में की होंगी। लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में एक कलाकार ऐसी भी रही हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में 1000 से ऊपर फिल्में की हैं। इस हीरोइन का नाम है मनोरमा जो साउथ फिल्मों की टॉप सुपरस्टार रहीं। मनोरमा ने अपने जीवन में 1500 फिल्में और 5000 से ज्यादा स्टेज शोज किए। 'आची' के नाम से मशहूर मनोरमा साउथ फिल्मों की टॉप कॉमेडियन रहीं। इसके अलावा कई टीवी शोज में भी मनोरमा ने अपना जौहर दिखाया।

1500 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग करने की वजह से मनोरमा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ। एक स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली मनोरमा ने साउथ फिल्मों में सफलता का ऐसा करिश्मा दिखाया कि सभी ने सलाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
मनोरमा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि उनकी शुरुआती जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही। मां के बीमार होने की वजह से मनोरमा को मात्र 11 साल की उम्र में ही अपना स्कूल छोड़ना पड़ा, जिसके बाद वो घरों में नौकरानी का काम करने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
मनोरमा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरमा के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थीं। मनोरमा को पालने-पोसने के लिए उनकी मां को भी नौकरानी का काम करना पड़ा। मुफलिसी के उन दिनों को मनोरमा और उनके परिवार ने बड़ी ही कठिनाई से काटा, लेकिन 12 साल की उम्र में मनोरमा और उनके परिवार की तब कायापलट हो गई जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया।

4 of 5
मनोरमा - फोटो : सोशल मीडिया
12 साल की उम्र से एक्टिंग का जो सिलसिला शुरू हुआ वो 2013 तक यूं ही चलता रहा। इस दौरान मनोरमा ने कई फिल्मों में कई गाने भी गाए जो जबरदस्त हिट रहे, लेकिन स्टारडम का ये सफर उस वक्त थम गया जब मनोरमा बीमार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोरमा - फोटो : सोशल मीडिया
2013 में मनोरमा की सेहत बुरी तरह बिगड़ गई और 2015 में उनकी मौत हो गई। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी मौत से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। मनोरमा इस दुनिया से चली गईं लेकिन आज तक उनके जैसा कोई स्टार नहीं जन्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें