आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज मुंतशिर ने यह बयान एक इंटरव्यू के दौरान दिया है। अब उनका बयान सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उनको इंटरव्यू न देने की सलाह दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा, 'सबसे पहले तो मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।' वहीं दूसरे ने कहा, 'अपनी जांच करवाओ।' एक अन्य शख्स ने कहा, 'हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और यह रामायण के संवाद लिख रहा है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कृपया कोई इसे चुप कराओ।'