स्टार प्लस शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर मशहूर हुए अभिनेता सीजेन खान पर हाल ही आयशा पिरानी नाम की एक महिला ने घरेलू हिंसा और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वह सीजेन खान की पत्नी होने का भी दावा कर रही है। हालांकि उनके एक्टर के साथ रिश्ते के विषय में कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है। खुद को सीजेन खान की पत्नी बताने वाली आयशा पिरानी ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है, और कई गंभीर आरोप लगाए। लेकिन सीजेन खान ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और कि महिला के किसी भी दावे और आरोप में कोई सच्चाई नहीं है।