'इंडियन आइडल 12' शो ने इस सीजन में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गेस्ट के रूप में लेखक मनोज मुंतशिर शामिल हुए थे। इस दौरान वो एक तथ्यात्मक गलती कर बैठे, जिसके लिए अब उन्हें माफी मांगनी पड़ी है। इसके लिए लेखक ने ट्वीट किया है। बता दें कि उन्होंने शम्मी कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी व एक्ट्रेस गीता बाली के साथ उनके रिश्ते के बारे में टिप्पणी की थी।