फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: '26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने...,' शाहरुख खान के संघर्ष और जज्बे को मनोज बाजपेयी का सलाम

Sat, 20 May 2023 05:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान के संघर्ष के दिनों को याद किया है। साथ ही उनकी प्रेरणा से भरी जर्नी पर उन्हें सलाम करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज हर कोई जानता है। शोहरत आज एसआरके के कदम चूमती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना शाहरुख के लिए आसान नहीं रहा है। तमाम संघर्ष को पार करते हुए और हर बार खुद को साबित करते हुए शाहरुख आज इंडस्ट्री के बादशाह हैं। शाहरुख के संघर्ष और सक्सेस की स्टोरी से एक्टर मनोज बाजपेयी भी काफी प्रभावित हैं, और हालिया इंटरव्यू में किंग खान की तारीफ करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के संघर्ष की कहानी उनके अनगिनत प्रशंसकों को प्रेरित करती है। उसी को लेकर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि 'पठान' एक्टर ने न केवल इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बनाई, बल्कि उन्होंने अपने निजी जीवन का पुनर्निर्माण भी किया। मीडिया से बातचीत में मनोज ने कहा, 'मैं और शाहरुख ज्यादा नहीं मिलते हैं, क्योंकि हम दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग है। हम दोनों एकदम अलग तरह की फिल्में करते हैं। हम जब 19-20 साल के थे, तब एक साथ काम किया था। उस समय की जान-पहचान है हमारी। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी दोनों ने दिल्ली में एक साथ संघर्ष के दिन देखे थे। हालांकि, एक साथ एक्टिंग का हुनर सीखने के बाद भी दोनों को साथ काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। दोनों स्टार्स एक साथ फिल्म 'वीर जारा' में नजर आए थे। मनोज ने शाहरुख खान के जीवन में आए उतार-चढ़ाव और उसमें उनके बैलेंस की तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख ने महज 26 की उम्र में सब कुछ खो दिया था, उनका परिवार जा चुका था, लेकिन वह उन्हें देख बेहद खुश होंगे क्योंकि एसआरके ने अपनी नई दुनिया बना ली है। 

Jai Shree Ram Song: इंतजार खत्म! आदिपुरुष का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज, रोंगटे खड़े कर रहा लिरिक्स

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने दावा किया कि उन्होंने शाहरुख खान के जीवन में आए हर रंग को बड़े करीब से देखा है। मनोज ने बताया कि शाहरुख उनके करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं। शाहरुख ने सब खोकर वापस हासिल किया है, जिसे मनोज प्रेरणा मानते हैं। मनोज ने यह भी साफ किया कि वह सुपरस्टार की इज्जत करते हैं, साथ ही उनके मन में शाहरुख के प्रति कभी कड़वाहट नहीं आ सकती, क्योंकि उन्होंने उनके फर्श से अर्श तक पहुंचने की जर्नी देखी है। 

Hrithik Roshan: ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को तेलुगु में किया बर्थडे विश, 'वॉर 2' में साथ काम करने का दिया संकेत?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2004 की फिल्म 'वीर जारा' में साथ काम किया था। इससे पहले दोनों ने वर्ष 1989 की एक टेलीविजन फिल्म 'व्हॉट एनी गिव्स इट दैट ओन्स' में स्क्रीन साझा किया था। दोनों के बीच दिल्ली के थिएटर से जान पहचान है, और आज यह दोनों ही सितारे अपने-अपने जॉनर में बेहतरीन फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें