हॉलीवुड की फिल्में तो बॉलीवुड में मशहूर है ही। ऑडियंस भी हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके एक्टर्स को देखना बहुत पसंद करते हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स ने हॉलीवुड की फिल्मों में शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही बटोरी है। इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने हॉलीवुड फिल्मों में जान फूंकी है। आज के इस लेख में हम आपको हॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग समा बांधा है।