साल की शुरुआत मनोज बाजपेयी के लिए शानदार रही है। अभिनेता की फिल्म 'द फैबल' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। वहीं, 'जोरम' की पटकथा एकेडमी लाइब्रेरी के मुख्य संग्रह का हिस्सा बनी। इसके साथ ही उनके वेब प्रोजेक्ट 'किलर सूप' को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अभिनेता की 'जोरम' वापस से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे लेकर वह फूले नहीं समा रहे हैं। मनोज बाजपेयी हालिया इंटरव्यू में प्रोजेक्ट के चुनाव और सफलता पर खुलकर बात करते नजर आए हैं।