अभिनेता बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के प्रशंसक उन्हें प्यार से लॉर्ड बॉबी कहते हैं। बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। वे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे और सनी देओल के छोटे भाई हैं। बॉबी देओल ने फिल्म बरसात से डेब्यू किया था। फिर कई फिल्मों में काम करे के बाद अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए और सलमान खान ने 'रेस 3' से उनका कमबैक कराया। बॉबी को आखिरी बार संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में देखा गया। इसमें वे खलनायक की भूमिका में नजर आए। उनका किरदार खूब पसंद किया गया। इस फिल्म से पहले भी बॉबी देओल नेगेटिव किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके ऐसी ही कुछ किरदारों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बादल
- फोटो : सोशल मीडिया
बादल
बॉबी देओल के करियर की शुरुआत अपने भाई और पिता की तरह रोमांटिक हीरो के तौर पर हुई थी। लेकिन, फिल्म 'बादल' में वे खलनायक की भूमिका निभाते नजर आए। इसमें उन्होनें आतंकवादी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
3 of 6
बिच्छू
- फोटो : सोशल मीडिया
बिच्छू
इस लिस्ट में फिल्म बिच्छू भी है। बॉबी देओल ने इसमें नेगेटिव रोल किया था, जो गलत लोगों की ओर से बार-बार हो रहे अत्याचारों से परेशान होकर गलत राह पकड़ लेता हैं। हालांकि फैंस को उनका रोल पसंद आया था।
लव हॉस्टल
इस लिस्ट में फिल्म 'लव हॉस्टल' भी शामिल है। ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और इसमें वे खूंखार विलेन बने नजर आए। वहीं बात करें 'एनिमल' की तो इस फिल्म में बॉबी देओल मुश्किल से दस मिनट नजर आए। लेकिन, अबरार के किरदार से पूरी महफिल लूट ले गए। रणबीर कपूर के किरदार की बराबर ही उन्हें भी इस फिल्म में प्यार मिला है। Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने खोली एक्टर्स की कमाई की पोल, एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं कलाकार