फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और किरदार से हमेशा दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी आज अपनो 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। मनोज बाजपेयी ने साल 1994 में फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
इसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया। फिल्मों में मनोज बाजपेयी का कॉमेडी अंदाज हो या विलेन और या फिर गंभीर अंदाज। वह फिल्मों में अपने हर एक रोल को बखूबी निभाते हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में उनके दमदार डायलॉग आज भी सिनेप्रेमियों की पहली पसंद हैं। मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताते हैं उनकी फिल्मों के सदाबहार डायलॉग।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
1. बादशाह की गली
बादशाह की गली में आके उसका पता नहीं पूछते …
गुलामों के झुके हुए सर खुद ब खुद उसका रास्ता बता देते हैं
यह डायलॉग मनोज बाजपेयी की मल्टीस्टारर फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' का है। यह डायलॉग मनोज बाजपेयी जॉन अब्राहम को बोलते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
2. कह के लेंगे
उस हरामी को मिटाना है हमें , मारेंगे नहीं उसको …कह के लेंगे …..
यह डायलॉग मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' का है। इस फिल्म में सरदार खान (मनोज बाजपेयी ) रामाधिर सिंह ( तिग्मांशु धूलिया ) के खिलाफ बोलता है।
4 of 7
3. आसमान में थूकने
आसमान में थूकने वालों को शायद ये पता नहीं कि
पलट के थूक उनके ही चेहरे पर गिरेगा.... करारा जवाब मिलेगा
यह डायलॉग साल 2010 में आई फिल्म 'राजनीति' का है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक नेता की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
4. एतना गोली मारते
एतना गोली मारते की आपका ड्राईवर भी खाली खोखा बेच बेचकर रईस बन जाता
यह डायलॉग भी फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' का है।
विज्ञापन
6 of 7
5. जिंदगी में जीने का बहाना
जिंदगी में कोई न कोई चीज तो होनी चाहिए, जो जीने का बहाना बनी रहे।
मनोज बाजपेयी का यह डायलॉग फिल्म 'स्वामी' का है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।