हाल ही में शिल्पा शिंदे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अश्लील वीडियो शेयर कर दिया । इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया । इसमें हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी कूद पड़े । दोनों ने मिलकर शिल्पा शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हिना खान
वीडियो का लिंक शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'जिस MMS को मेरा बताकर बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें नजर आ रही असली लड़की यह है।' इस पोस्ट पर हिना और रॉकी ने शिल्पा पर पोर्न फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
3 of 6
शिल्पा शिंदे
अब शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टा पर कई न्यूज वेबसाइट की खबरों के लिंक शेयर करते हुए हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड को जवाब दिया । जिसमें उन्होंने लिखा, 'उन सभी को धन्यवाद जो मुझे सपोर्ट कर रहे हैं और जो ये सोचते हैं कि मैं गलत हूं । आप सब उस वक्त कहां थे जब ऐसा गलत वीडियो मेरा नाम लेकर वायरल किया जा रहा था ।'
4 of 6
शिल्पा शिंदे
'मैं अपनी सफाई में कुछ बोल भी नहीं सकती क्या । मीडिया ने उस वक्त कुछ नहीं किया जब मेरा ये वीडियो वायरल हो रहा था । उस वक्त ये सब कहां थे । उन लोगों का शुक्रिया जिसने मुझे बोलने के लिए ऐसा प्लैटफॉर्म दिया ।'
विज्ञापन
5 of 6
हिना खान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बता दें कि रॉकी जायसवाल ने ट्वीट कर कहा था, 'जो भी आपके साथ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वीडियो पोस्ट में महिला की सहमति का सबूत दिया, क्या आप इसे पोस्ट कर सकती हैं? आप इसके खिलाफ दावा कर सकती हैं? एक जिम्मेदार सेलेब होने के नाते सोशल मीडिया पर पोर्न प्रमोट करने की बजाय कानून का सहारा नहीं लेना चाहिए क्या?'
हिना खान ने भी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी की प्रतिक्रिया को सही ठहराते हुए ट्वीट किया, 'बड़े दुख की बात है, किसी के फैन्स या ट्रोल सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर दूर हो सकते हैं लेकिन एक पब्लिक फिगर और सेलेब होने के नाते हम सिर्फ एक ट्वीट के जरिए लाखों तक पहुंचते हैं और इसलिए हमें कम से कम बहुत सावधान और जिम्मेदार रहना चाहिए। खासकर इन दिनों में, रियल लाइफ कोई रियलिटी शो नहीं है।'