मंजरी फडनिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी भी कलाकार के लिए वह दिन सबसे खास होता है जब उसकी एक से ज्यादा कृतियां एक ही दिन बाजार में उसके प्रशंसकों के बीच पहुंचें। फिल्मों में ऐसा मौका सात साल पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू के सामने आया था, जब उनकी दो फिल्में ‘रनिंग शादी’ और ‘गाजी अटैक’ एक साथ रिलीज हुई थीं। उसके बाद से अभिनेता अभिषेक बनर्जी हाल तक इस बात को लेकर खासे उत्साहित रहे कि उनकी दो फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ एक साथ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। पर, अभिषेक से पहले ही ये उपलब्धि अभिनेत्री मंजरी फडनिस ने हासिल कर ली है।