डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन की पार्टी में बीते सोमवार, 5 दिसंबर को कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। अब मनीष मल्होत्रा की पार्टी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस दौरान सभी बॉलीवुड हस्तियां अपने हॉट और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। किसी ने बोल्डनेस का तड़का लगाया तो किसी ने सादगी से फैंस का दिल लूटा। वहीं, कई स्टार्स ने अपने स्टाइलिश अवतार से फैंस को दीवाना बना दिया है। गौरी खान ब्लैक गाउन में बिजली गिराती हुई नजर आईं। वहीं, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी ब्लैक में ट्विनिंग कर रही थीं।