दक्षिण एशिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा मामी मुंबई फेस्टिवल अपने पूरे शबाब पर शनिवार से आना शुरू होगा। इससे पहले शुक्रवार की रात सितारों की रात रही। इस मौके पर सिनेमा में बेहतरीन काम करने वाले उभरते फिल्मकारों को तो सम्मानित किया ही गया, इस मौके पर अपना पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित कर देने वाले निर्देशक मणि रत्नम और लुका ग्वाडाग्निनो को एक्सीलेंस इन सिनेमा पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार इन दोनों को क्रमश: कमल हासन और प्रियंका चोपडा ने दिए।