फरहान अख्तर अपनी बेटियों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनके बच्चे उन्हीं की तरह नास्तिक हैं। वे भी किसी धर्म को नहीं मानते हैं। इतना ही नहीं, जोया और फरहान के साथ-साथ जावेद अख्तर की पोतियां भी धर्म में विश्वास नहीं रखती हैं। गीतकार ने खुलासा किया कि उनके बेटे फरहान अख्तर ने अपनी बेटियों के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म सेक्शन में 'नॉन एप्लिकेबल' लिखा है।