वक्त कब किस पर कैसे बेरहम हो जाता है इसका उदाहरण कभी कभी फिल्मी दुनिया में देखने को मिल जाता है। बॉलीवुड की दुनिया हमेशा चमचमाती सी दिखती है लेकिन यहां कई बार ऐसी अप्रिय घटनाएं भी हुई हैं जिन्होंने दिलों को झकझोर को रख दिया था। मनोरंजन जगत में बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ ऐसा हो गया कि बीच सफर में उनके हमसफर ने उनका साथ छोड़ दिया। पति के अचानक निधन से ये अभिनेत्रियां टूट गई थीं लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और साथ साथ ही परिवार की भी देख रेख की। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो कम उम्र में पति खोने के बाद भी मजबूती से खड़ी रही।
विजेता पंडित
विजेता ने प्लेबैक सिंगर आदेश श्रीवास्तव से शादी की थी। हालांकि साल 2015 में आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया और विजेता विधवा हो गईं। विजेता ने हौसला बनाए रखा और आज वो अपने परिवार की देख रेख कर रही हैं।