बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके हमसफर, उनके दोस्त, उनके पति राज कौशल अब इस दुनिया में नहीं हैं। मंदिरा बेदी बहुत ही मजबूत महिला मानी जाती हैं और हर स्थिति का मजबूती से सामना करती हैं, लेकिन राज कौशल के जाने का गम उनके लिए बहुत भारी महसूस हो रहा है। अपने बच्चों के लिए वो मजबूती दिखा रही हैं, लेकिन उनके दिल को जो चोट पहुंची है वो कम ही नहीं हो रही है।
मंदिरा को सता रही पति की याद
टीवी का 'शांति' मंदिरा ने एक बार फिर पति राज को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। आधी रात को मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है, 'मिस यू राजी..'।उनका ये पोस्ट लोगों को भावुक कर दे रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिरा ने सिर्फ ये ही लिखा है कि उन्हें अपने पति की याद आ रही है, लेकिन उनके दिल में कितनी ही बाते होंगी जो वो सोशल मीडिया पर नहीं लिख सकती हैं। उनके पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।