फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पति राज कौशल के निधन बाद नई शुरुआत करने को तैयार हैं मंदिरा बेदी, लिखा- मैं स्ट्रॉन्ग हूं

Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके हमसफर, उनके दोस्त, उनके पति राज कौशल अब इस दुनिया में नहीं हैं। मंदिरा बेदी बहुत ही मजबूत महिला मानी जाती हैं और हर स्थिति का मजबूती से सामना करती हैं, लेकिन राज कौशल के जाने का गम उनके लिए बहुत भारी महसूस हो रहा है। अपने बच्चों के लिए वो मजबूती दिखा रही हैं, लेकिन उनके दिल को जो चोट पहुंची है वो कम ही नहीं हो रही है। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में नई शुरुआत करने की ओर इशारा किया है।

उन्होंने मंदिरा ने सोमवार को एक नोट साझा करते हुए लिखा, 'मैं योग्य हूं, मैं केपेबल हूं, लोग मुझसे प्यार करते हैं, मैं स्ट्रांग हूं’ इस कोट के साथ मंदिरा ने लिखा,अब नई शुरुआत का समय है। मंदिरा की पोस्ट पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बिलकुल सही। वहीं, फराह खान अली ने लिखा, तुम्हें ढेर सारी शक्ति मिले।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : Instagram
इससे पहले मंदिरा ने राज को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा था, 'मिस यू राजी..'।उनका ये पोस्ट लोगों को भावुक कर दे रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिरा ने सिर्फ ये ही लिखा है कि उन्हें अपने पति की याद आ रही है, लेकिन उनके दिल में कितनी ही बाते होंगी जो वो सोशल मीडिया पर नहीं लिख सकती हैं। उनके पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्रतिक्रिया दी।


 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
जीवन का मुश्किल दौर पति पत्नी साथ मिलकर काटते हैं, लेकिन जब पति ही बीच सफर में साथ छोड़ दे तो पत्नी के लिए वही जिंदगी का सबसे मुश्किल पल बन जाता है। कुछ ऐसा ही दर्द मंदिरा बेदी हर रोज झेल रही हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन अपने पति की याद में कुछ तस्वीरें साझा कर रही हैं, लेकिन किसी भी तरह से उनका ये गम कम नहीं हो रहा है। वहीं उनके दोस्त और चाहने वाले उन्हें हौंसला बंधा रहे हैं।

4 of 5
मंदिरा बेदी- राज कौशल - फोटो : ट्विटर
बता दें कि मंदिरा ने 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। इस शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। कुछ साल पहले मंदिरा और राज ने एक बच्ची गोद ली थी जिसका नाम तारा है। मंदिरा अपने परिवार के साथ खुश थी, लेकिन अचानक से उन्हें गहरा झटका लग गया। राज भले ही अब मंदिरा के साथ नहीं है, लेकिन उनकी यादें मंदिरा के दिल में बसी हैं जो मरते दम तक उनके साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 30 जून को राज कौशल का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके दो दिन पहले ही राज ने पत्नी मंदिरा और कुछ फिल्मी दोस्तों संग जमकर पार्टी की थी। उन तस्वीरों में राज बेहद खुश और स्वस्थ्य नजर आ रहे थे, लेकिन किसे पता था कि उनका दिल उन्हें अचानक धोखा दे देगा। राज के असमय हुए निधन ने मंदिरा के परिवार को तोड़ कर रख दिया। हालांकि आंखों से बहते आंसू के साथ मंदिरा अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें आखिरी बार अलविदा कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें