फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अंशुमान की फिल्म चली मेलबर्न, ब्रूस ली की फिल्मों से जुड़ी ‘आनंद’ की कहानी

Mon, 26 Jul 2021 08:45 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
संजय मिश्रा-जावेद जाफरी-अंशुमन झा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2021 यानी आईएफएफएम 2021 को लेकर दुनिया भर के सभी सिनेप्रेमियों में उत्साह बढ़ता दिख रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होन जा रहे आईएफएफएम 2021 के लिए अंशुमन झा, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की आलोक शर्मा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'बुलेट प्रूफ आनंद' भी चयनित हुई है। 'बुलेट प्रूफ आनंद' फिल्ममेकिंग में एक नया प्रयोग है और इसे ब्रूस ली की तमाम फिल्मों के अलावा और राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ को एक अनोखी श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया है। फिल्म का प्रीमियर आईएफएफएम 2021 के तहत मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया मं होगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म 'बुलेट प्रूफ आनंद' में संजय मिश्रा और अंशुमन झा उत्तर भारतीय गुंडों की भूमिका में हैं और फिल्म में जावेद जाफरी खूंखार गैंगस्टर बुलेटप्रूफ आनंद के रूप में हैं। आलोक शर्मा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 90 के दशक की बॉलीवुड गैंगस्टर फिल्म्स के लिए एक हास्यपूर्ण श्रद्धांजलि है। अंशुमन को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में ज़रीन खान के साथ 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 4
अंशुमन झा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आईएफएफएम 2021 में अपनी शॉर्ट फिल्म के चयन पर अंशुमन झा कहते हैं, "बुलेट प्रूफ आनंद' का इस फेस्टिवल में होना बहुत सम्मान और खुशी की बात है, एक ऐसी फिल्म जो सुपर स्पेशल और मेरे दिल के करीब है, जिसका प्रीमियर इस साल आईएफएफएम में होगा। यह फिल्म 'अंग्रेजी में कहते हैं' के बाद दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा के साथ मेरा दूसरा सहयोग भी है और मैं फेस्टिवल में दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

4 of 4
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं फिल्म 'बुलेट प्रूफ आनंद'  की इस कामयाबी को अभिनेता संजय मिश्रा अपने अंदाज में इस तरह परिभाषित करते हैं, "भारतीय फिल्म उद्योग पिछले एक दशक में कुछ ऐसी फिल्में बना रहा है जो पहले की तुलना में बहुत अलग हैं और मेरा मानना है कि 'बुलेट प्रूफ आनंद' उस श्रेणी में आती है। मैं आईएफएफएम 2021 में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ-साथ तमाम अन्य फिल्मों को देखने के लिए भी उत्साहित हूं।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें