मंडली,राकेश चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मंडली’ की पूरी शूटिंग मथुरा में हुई है। राकेश के मुताबिक 'हमने पिछले साल अक्टूबर में शूटिंग की ताकि नवरात्र और दशहरे के आस पास उस समय रामलीला का जो एक माहौल होता है, वह मिल सके। हमने पांच -छह बड़े बड़े सेट कहानी के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए लगाए। इस फिल्म में मथुरा के बहुत सारे स्थानीय कलाकारों को काम करने का मौका मिला है । फिल्म के जो 10 -12 मुख्य कलाकार अभिषेक दुहान, आंचल मुंजाल, रजनीश दुग्गल और बृजेंद्र काला, विनीत कुमार, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, अश्वथ भट्ट, सहर्ष शुक्ला और नीरज सूद हैं। वह मुंबई से गए थे। बाकी इस फिल्म में मथुरा के स्थानीय कलाकारों ने काम किया है।'