90 के दशक की बोल्ड हीरोइनों में शुमार ममता कुलकर्णी लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । फिल्मों के अलावा ममता कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं । ममता पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप है । इस मामले में विक्की और ममता कुलकर्णी पर कोर्ट में केस भी चल रहा है । इसी वजह से उन्होंने लाइम लाइट से दूर रहना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन
2 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
ममता ने बॉलीवुड में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है । अभी वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, ये किसी को नहीं पता । ममता ने 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से डेब्यू किया था । इसके बाद वो 'आशिक आवारा', 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन' और 'बाजी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आई थीं। ममता आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म 'कभी हम कभी तुम' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
3 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
17 सालों में ममता का लुक काफी बदल गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता ने विक्रम गोस्वामी से साल 2013 में शादी की थी । ममता के विवादों की बात करें तो उन पर पति विक्रम गोस्वामी के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।
4 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
खबर के अनुसार, ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है। ममता विक्की के प्यार में पड़ने के बाद उनके साथ मिलकर ड्रग्स का बिजनेस हैंडल करने लगीं। साल 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को अरेस्ट कर लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विक्की दुबई की जेल में था तब ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। विक्की का होटल बिजनेस भी था। जेल में रहने के दौरान उनका सारा बिजनेस ममता ही संभालती थीं। दुबई में विक्की को आजीवन कारावास यानी 25 साल की सजा दी गई थी। लेकिन विक्की ने सजा से बचने के लिए अपील की थी।
विज्ञापन
6 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो गोस्वामी ने दुबई की जेल में ही ममता से निकाह किया था। ममता ने भी अपना धर्म बदल लिया था। जेल से छूटने के बाद विक्की और ममता केन्या शिफ्ट हो गए थे। दोनों यहीं से अपना ड्रग्स का बिजनेस संभालते थे। साल 2016 में मुंबई के पास ठाणे 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
7 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
इस मामले में विक्की गोस्वामी का नाम सामने आया था। जब ठाणे पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन किया तो संभावना जताई गई कि ममता कुलकर्णी भी इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का चेहरा हो सकती हैं। इसी दौरान केन्या से विक्की का एक चौंका देने वाला बयान आया था। विक्की ने कहा था कि उसका स्मगलिंग से कोई लेना-देना नहीं, न ही ममता कुलकर्णी से कोई रिश्ता है।
8 of 9
Mamta kulkarni
विक्की ने कहा था कि ममता कुलकर्णी से उसने कभी शादी नहीं की, वो सिर्फ उनकी दोस्त हैं। ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोपों का सामना कर रहीं ममता कुलकर्णी 16 साल बाद अचानक एक दिन मीडिया के सामने आईं। ममता ने कहा था, 'जो भी मेरे बारे में अफवाहे हैं, ये अफवाहें हैं जो फैलाई जा रही हैं। ये जानबूझकर की जा रही हैं, किसी मतलब से फैलाई जा रही हैं।'
ममता ने खुद पर लगे ड्रग्स रैकेट चलाने के आरोपों पर कहा कि ड्रग्स से मेरा या विक्की का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। मैं नहीं, पूरी दुनिया है ड्रग डीलर। विक्की ड्रग्स का काम नहीं करता, अगर वो करेगा तो मैं उसे मार डालूंगी। विक्की से मेरे किसी भी तरह के शारिरिक संबंध नहीं है, न ही वो मेरा बॉयफ्रेंड है। मैं पिछले 12 साल से तपस्या कर रही थी। इस दौरान मैंने ना शादी की, ना ही सेक्स।'