ममता कुलकर्णी
- फोटो : Twitter
ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। एक समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेक्स सिंबल के तौर पर पहचान बनाने वाली ममता अब क्या करती हैं शायद ये जानने में आपकी दिलचस्पी हो। ममता ने अपने फिल्मी करियर में 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों में काम किया है। राज कुमार और नाना पाटेकर की सुपरहिट फिल्म 'तिरंगा' से फिल्मों में कदम रखने वाली ममता कुलकर्णी ने उस दौर के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया।