फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mammootty: अंबानी से कम नहीं है इस एक्टर की ठाठ बाट, एक-दो नहीं बल्कि 369 लग्जरी कारों का है कलेक्शन

Tue, 07 Sep 2021 11:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ममूटी का जन्मदिन - फोटो : ट्विटर
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अभिनेता ममूटी (mammootty) का आज जन्मदिन है। 7 सितंबर 1951 को जन्मे ममूटी को साल 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। ममूटी का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल है। अपने 25 सालों से भी अधिक के करियर के दौरान, उन्होंने शीर्ष अभिनेता के रूप में 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। ममूटी के पास एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ममूटी एक शानदार अभिनेता होने के अलावा वकील भी हैं।

वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे ममूटी
ममूटी कभी वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। इसके बाद दो साल तक प्रेक्टिस भी किया लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग में अपना करियर तलाशा। आज ममूटी के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 7
ममूटी - फोटो : Social media
डबल रोल के लिए हैं मशहूर
ममूटी को मलयालम फिल्मों में डबल रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने करीब नौ फिल्मों में डबल रोल किए हैं। साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स माने जाने वाले ममूटी और कमल हासन ने कभी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया है। ममूटी एकमात्र मलयालम अभिनेता हैं जिन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
Mammootty 369 cars collection - फोटो : सांकेतिक
लग्जरी कारों के शौकीन
ममूटी ने कुछ गैर मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है। इनमें तमिल, तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी फिल्में शामिल हैं। ममूटी को कारों का भी शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। उनकी कई कारों का नंबर 369 है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं।

4 of 7
Mammootty - फोटो : Social Media
प्रोड्यूसर भी हैं ममूटी
ममूटी ने सात बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है। इतना ही नहीं अपने करियर में उन्होंने 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते हैं। ममूटी साल 2000 में एक धारावाहिक 'ज्वालयय' के निर्माता बने जो लगभग दो वर्षों तक प्रसारित हुआ। प्रोडक्शन हाउस का नाम मेगाबाइट्स था।
विज्ञापन

5 of 7
Mammootty - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ममूटी अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास करोंड़ों की प्रॉपर्टी है। ममूटी 210 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग गैराज बनवा रखा है। ज्यादातर वे खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। बता दें कि ममूटी साउथ में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Mammootty - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ममूटी के लग्जरी कार कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, BMW M3, Mitsubishi Pajero Sport  हैं। ममूटी जिस बंगले में रहते हैं उसकी कीमत चार करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mammootty - फोटो : Social Media
वो कई ब्रांड्स के एम्बेसडर भी हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। हालांकि एक बार एक विज्ञापन के लिए उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे। दरअसल एक 'फेयरनेस साबुन' का विज्ञापन ममूटी ने काम किया था। इस साबुन का इस्तेमाल करने और निराशाजनक नतीजे सामने आने के बाद एक आर्टिस्ट ने उनपर केस ठोक दिया था। आर्टिस्ट ने कहा था- मैंने करीब 1 साल तक इंदुलेखा साबुन का इस्तेमाल किया लेकिन गोरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें