फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मिश्रा मामले को लेकर मालिनी अवस्थी ने दी लड़कियों को सलाह, कहा- जीवन साथी चुनो लेकिन...

Mon, 15 Jul 2019 02:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malini Awasthi - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी से विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा की शादी के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। साक्षी के पति अजितेश की हथियारों के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच इस मामले में प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

2 of 5
मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमा शहर - फोटो : अमर उजाला
मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है, उसे आजादी है! किन्तु इसे अर्जित करने के लिए अपने जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत है! जीवन साथी चुनिए किन्तु पिता को इस तरह सर-ए-आम.....।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
मालिनी अवस्थी
मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट के बाद इस पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी इस बात का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनका विरोध कर रहे हैं। 

4 of 5
sakshi and ajitesh - फोटो : social media
फिलहाल इस मामले में साक्षी को पुलिस सुरक्षा मिल गई है। दिल्ली की गीता कालोनी में साक्षी, अजितेश, अजितेश के मामा, भाई और पिता से पुलिस मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sakshi mishra - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि साक्षी ने अनुसूचित जाति के युवक अजितेश से 4 जुलाई को प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में लव मैरिज की है। साक्षी ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले इस शादी खिलाफ हैं और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद साक्षी ने सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें