फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलना पड़ा 'सेक्सी दुर्गा' का नाम, डायरेक्टर ने सेंसर बोर्ड पर कुछ इस तरह निकाली भड़ास

Wed, 11 Oct 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
Sexy Durga - फोटो : Facebook
सेंसर बोर्ड ने 'सेक्सी दुर्गा' पर जमकर कहर ढाया, जिसके बाद डायरेक्टर ने पूरे समाज को जमकर खरी खोटी सुनाई है। इस फिल्म के नाम तक को बदलना पड़ा, साथ ही 21 जगहों पर ऑडियो म्यूट भी करना पड़ा है। इस मूवी में राजश्री देशपांडे लीड रोल में हैं। जानें, क्या है पूरा मसला...
विज्ञापन

2 of 6
पोस्टर का हिस्सा - फोटो : Facebook
सनल कुमार ससिधरन मलयालम फिल्में बनाते हैं और अपने काम को लेकर काफी सराहना भी पा चुके हैं। सनल कुमार ससिधरन ने मलयालम सिनेमा की पहली क्राउडफंडिंग से बनी फिल्म भी बनाई थी। अब उनकी फिल्म 'सेक्सी दुर्गा' पर सेंसर बोर्ड ने कहर बरपा दिया है। इस फिल्म का नाम भी बदलकर 'एस दुर्गा' करना पड़ा है, साथ ही 21 ऑडियो कट भी लगाए गए है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य - फोटो : YouTube
सनल कुमार ससिधरन ने सेंसर बोर्ड के इस कदम पर हैरानी जताते हुए कहा कि आप किसी की सोच को थोड़े न सेंसर कर सकते हैं। सेंसर बोर्ड ने सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाले भद्दे शब्दों को भी म्यूट कर दिया है। ये तो गलत है। जिस तरह से सामान्य शब्दों को म्यूट किया गया है, वो लोगों को और भद्दगी की ओर इशारा करेगा। बता दें कि फिल्म नवंबर या दिसंबर में रिलीज हो सकती है। इसे सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। जानें, फिल्म क्यों अटकी थी...
 

4 of 6
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य - फोटो : YouTube
इस फिल्म को लंबे समय से सेंसर बोर्ड ने अटकाए रखा था। सेंसर बोर्ड का कहना था कि ये फिल्म आम लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़का सकती है। इसलिए फिल्म को पास नहीं किया जा सकता था। इस फिल्म के बारे में सनल कुमार ससिधरन बेहद साफ लफ्जों में काफी कुछ कहा...
 
विज्ञापन

5 of 6
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य - फोटो : YouTube
सनल कुमार ससिधरन ने कहा कि आर्ट की अलग भाषा है। इसके शब्द आपके शब्दों से अलग हैं। आर्ट का शब्दकोश भी आपके शब्दकोश से अलग है। आर्ट की दुर्गा आपकी दुर्गा से अलग है। आप किसी की इमेजिन को सेंसर नहीं कर सकते। उन्होंने सेंसर बोर्ड पर बरसते हुए भारत की तुलना ईरान से कर दी। आगे देखें, 'सेक्सी दुर्गा' का ट्रेलर

सलमान को पहली सैलरी के तौर पर मिले थे सिर्फ 75 रुपए, अब एक एपिसोड के लेते हैं 11 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य - फोटो : YouTube
मलयालम 'सेक्सी दुर्गा' पूरी तरह से रात के समय शूट की गई है। देखें-ट्रेलर



सलमान को पहली सैलरी के तौर पर मिले थे सिर्फ 75 रुपए, अब एक एपिसोड के लेते हैं 11 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें