फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर फिल्मकार शानवास नरानीपुजा का 37 साल की उम्र में निधन, अदिति राव हैदरी ने लिखा भावुक पोस्ट

Thu, 24 Dec 2020 02:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शानवास नरानीपुजा, अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नारानिपुझा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मलप्पुरम जिले में पोन्नानी के पास नारानिपुझा के रहने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 5
शानवास नरानीपुजा - फोटो : इंस्टाग्राम
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछली रात उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने के दौरान फिर से दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें गंभीर हालत में रात नौ बजे अस्पताल लाया गया था। रात 10 बजे नारानिपुझा का निधन हो गया। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शानवास की फिल्म “सुफियम सुजातायम” ओटीटी मंचों पर रिलीज होने वाली पहली मलयाली फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 5
शानवास नरानीपुजा, अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शानवास नरानीपुजा के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिवंगत फिल्मकार को याद किया है। अदिति राव हैदरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शानवास नरानीपुजा के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। 

4 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
शानवास नरानीपुजा और अदिति राव हैदरी की यह दोनों तस्वीरें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने शानवास के लिए भावुक पोस्ट लिखा और उन्हें याद किया है। अदिति राव हैदरी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अपनी कहानियों की तरह ही वह दयालु और संवेदनशील थे। शानवास सर ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आपकी सूफियाना रूह को वैसी ही ख़ूबसूरत जगह मिलेगी, जो आपने हमारे लिए सूफियम सुजातायम में बनायी थी। बहुत जल्दी चले गये। परिवार के लिए मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं।' सोशल मीडिया पर शानवास नरानीपुजा के लिए लिखा अदिति राव हैदरी का यह भावुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर फिल्मकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: दिवंगत पति को याद कर फूट-फूटकर रोईं भाजपा नेता सोनाली फोगाट, सुनाई दर्दनाक कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें