फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: निर्देशक सिवन का निधन और ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं शबाना आजमी

Fri, 25 Jun 2021 12:00 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निर्देशक सिवल और शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक सिवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिवन ने गुरूवार को अपने घर में ही अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिवन के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त किया है। बता दें कि फिल्मकार संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन उनके बेटे हैं। पिता की मौत से आहत संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। सिवन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हर चीज के लिए शुक्रिया पापा, आपके बिना दुनिया को सोचना काफी मुश्किल है, लेकिन जो आपने रास्ता दिखाया है, हम उसपर चलते रहेंगे। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिवन केरल के पहले प्रेस फोटोग्राफर थे। इसके साथ ही बता दें कि 1991 में आई ‘अभयम’ का उन्होंने निर्देशन किया था, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

अवसान: निर्देशक सिवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी
मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ट्वीट कर उन्होंने अपने साथ हुए जालसाजी की जानकारी साझा की है। दिग्गज अभिनेत्री ने ऑनलाइन शराब ऑर्डर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पेमेंट कर दी थी। भुगतान करने के बाद भी उनके द्वारा ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने मेरी कॉल्स उठाना भी बंद कर दी।' शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में खाता संख्या और अन्य जानकारी भी लिखा है।

जालसाजी: ठगी का शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑनलाइन ऑर्डर कर रही थीं शराब
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
फिल्म 'इमरजेंसी' की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं अब कंगना ने बताया है कि वो इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही करने वाली हैं। कू एप पर इस बात की जानकारी देते हुए कंगना ने लिखा, 'फिर से निर्देशक बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इमरजेंसी पर एक साल तक काम करने का बाद मुझे समझ आ गया है कि इस फिल्म को मुझ से बेहतर कोई निर्देशित नहीं कर सकता है। मैं शानदार लेखक रितेश शाह के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रही हूं। अगर इसकी वजह से मेरे आने वाले दूसरे प्रोजेक्ट का मुझे त्याग भी करना  पड़े तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। मैं इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

इंदिरा गांधी पर फिल्म: 'इमरजेंसी' का निर्देशन खुद करेंगी कंगना, बोलीं- ये काम मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता

4 of 5
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री निकिता रावल ने उनका पीछा करने वाले मनचले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अभिनेत्री ने बताया कि वो मनचला हर जगह उनका पीछा करता था। वो जिस पार्टी या फंक्शन में जाती थीं वो उनके पीछे पीछे चला आता था।निकिता ने अपने वाचमैन के जरिए उस शख्स को दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। इसके बाद निकिता ने उस मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। 'गरम मसाला' और 'ब्लैक एंड व्हाइट' जैसी फिल्मों में कार कर चुकीं निकिता ने कहा कि, 'मैंने उस लड़के को कई बार ड्राइवर और वाचमैन के जरिए चेतावनी दी थी कि वो मेरा पीछा करना बंद कर दे।'

सबक: निकिता रावल ने मनचले के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर, बोलीं- वो मेरा पीछा करता था
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा सुल्ताना - फोटो : Instagram
लक्षद्वीप की पहली फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरी हुई हैं। उनपर राजद्रोह का आरोप लगा है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। आयशा से रविवार, बुधवार और गुरुवार को इस मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। लक्षद्वीप के कावारत्ती पुलिस स्टेशन में तीन घंटे पूछताछ के बाद बाहर आते वक्त आयशा ने कहा कि अब सब खत्म हो गया है। मुझसे पुलिस ने कहा है कि मैं कोच्चि जा सकती हूं। 

राजद्रोह मामला: लक्षद्वीप पुलिस ने पूछताछ के बाद आयशा सुल्ताना को छोड़ा, बोलीं- अब सब खत्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें