फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे: फिल्मों में सफल नहीं हो पाया शाहरुख का ये 'भाई', पिता अपने जमाने के सुपरस्टार रहे

Mon, 05 Jul 2021 09:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय खान अपने समय के सबसे हैंडसम स्टार्स में से एक थे। सिर्फ अभिनय ही नहीं संजय खान ने फिल्म निर्देशन और निर्माण के कार्य में भी हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। संजय खान ने जहां भी हाथ रखा उन्हें कामयाबी ही मिली लेकिन ऐसा उनके बेटे के साथ नहीं हुआ। संजय खान जहां अपने वक्त में सुपरहिट एक्टर रहे हैं वहीं उनके बेटे जायद खान के बारे में कम ही लोगों को पता है। संजय खान से बिल्कुल उलट जायद का करियर इसके बाद उस ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। 

आज है संजय खान के बेटे जायद खान का जन्मदिन
आज जायद खान का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ रोचक किस्से। जायद का जन्म 5 जुलाई, 1980 को मुंबई में हुआ। जायद को पॉपुलैरिटी शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना से मिली। इस फिल्म में जायद खान ने शाहरुख खान के भाई का किरदार निभाया था। लंबे बालों लक्की का कूल अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था लेकिन कौन जानता था जितनी जल्दी ये एक्टर चर्चा में आया उतनी ही जल्दी स्क्रीन से गायब भी हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जायद का पूरा नाम जायद अब्बास खान है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने वो मैं हूं ना, दस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। जायद खान ने 2005 में अपनी लॉन्ग टाइम की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। ये दोनों 1995 से एक-दूसरे को जानते थे। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जायद ने उन्हें कई बार अंगूठी देकर प्रपोज किया था। 2008 में उन्होंने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशी में स्मोकिंग करना छोड़ दिया था।  
विज्ञापन

3 of 6
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जायद खान कुछ बड़ी फिल्मों जैसे; मैं हूं ना, दस, ब्लू और तेज में कुछ बड़े कलाकारों जैसे; शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ नजर आए और अपने अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। लेकिन, एक सोलो ब्लॉबस्टर की उनके करियर को अब भी दरकार है।

4 of 6
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में जायद की फिल्म शराफत गई तेल लेने रिलीज हुई थी। मगर इसके बाद पांच सालों से उन्होंने बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। अब खबर है कि जायद खान एक बार फिर से कमबैक करने जा रहे हैं। हालांकि इस बीच वह टीवी में नजर आते रहे। खबर है कि जायद भारतीय सेना के ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। पिछले साल ही इस फिल्म की घोषणा हुई थी लेकिन कोरोना के बाद इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई।
विज्ञापन

5 of 6
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों जायद खान का ट्रांसफॉर्मेंशन लुक वायरल हो रहा है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास फोटो शेयर की है, जो फैंस के बीच छा गई है। जायद के द्वारा शेयर की गई इस फोटो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जायद खान के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
इस फोटो में जायद की टोंड बॉडी साफ दिख रही है। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ ही ऋतिक रोशन को शु्क्रिया कहा है। बता दें ऋतिक रिश्ते में जायद के जीजू लगते हैं। जायद की बहन सुजैन खान की शादी ऋतिक से हुई थी, हालांकि दोनों का तलाक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें