90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लंबे समय से महिमा किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने भले ही बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में महिमा चौधरी को उनकी बेटी अरियाना के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मां-बेटी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की इन वायरल फोटोज और वीडियोज पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अरियाना चौधरी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि महिमा अपनी बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं करती हैं। महिमा अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा किया करती हैं।