बॉलीवुड की कुछ ही अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का दिल जीता है। उन्हीं में से एक हैं महिमा चौधरी। महिमा को पहली ही फिल्म से रातों रात सफलता मिली। अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली महिमा चौधरी 13 सितंबर को 46 साल की हो रही हैं। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। 1997 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी के अलावा अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे कलाकार थे।